
रंग, उमंग और खुशियों के साथ होली उत्सव 2026
संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन,ठाकुरटोला, राजनांदगांव में होली का पावन पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। महाविद्यालय का पूरा परिसर रंगों की खूबसूरत छटा और खुशियों की मधुर मुस्कान से सराबोर हो उठा।
इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रो.(डॉ) गुरप्रीत कौर जी ने , सम्मानित प्राध्यापकगण, एवं प्रिय छात्र-छात्राओं को होली के रंगों से प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। सभी ने मिलकर इस पर्व को आपसी सम्मान, सकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक भावना के साथ मनाया, जिससे महाविद्यालय का वातावरण और भी जीवंत एवं आनंदमय हो गया।
होली हमें यह संदेश देती है कि जीवन में प्रेम, सद्भाव और एकता के रंग हमेशा बने रहें और हम सभी मिलकर समाज में खुशियों का प्रकाश फैलाएँ।
? Sanskar City College परिवार की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। ?