sanskarcityedu@gmail.com | +91 9201 209647 , +91 918361 4021

News & Events

Pre Diwali Activities

Date : 2025-10-11

संस्कार सिटी कॉलेज में गोबर और मिट्टी के दीयों से सजा दीपोत्सव

11 October 2025

राजनांदगांव। दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में पारंपरिक और पर्यावरण हितैषी अंदाज में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने गोबर और मिट्टी से दीये बनाकर उन्हें सुंदरता से सजाया। परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियों के साथ दीप प्रज्वलन कर वातावरण को रोशन किया गया।
कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक दीप सज्जा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंत में आईक्यूएसी समन्वयक सुरभि भट्टाचार्य ने सभी सहायक प्राध्यापकों व प्रशिक्षणार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व को सुरक्षित व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से मनाने का संदेश दिया।
दीपों से जगमगाता परिसर, रंगोली की छटा और विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने आयोजन को खास बना दिया।