sanskarcityedu@gmail.com | +91 9201 209647 , +91 918361 4021

News & Events

Fresher Party

Date : 2024-02-17

संस्कार सिटी काॅलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव (छ.ग.) में फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम रखा गया।
संस्कार सिटी काॅलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में दिन-शनिवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को फ्रेशर पार्टी दी गई। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संबोधन दिया गया। तत्पश्चात् अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में मिस-फ्रेशर लक्ष्मी और मिस्टर-फ्रेशर कर्तव्य चुने गए।